DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बुधवारी मेन रोड से घंटाघर तक हटाए गए अवैध कब्जे

कोरबा। शहर के भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए नगर निगम एक बार फिर कड़ी कार्रवाई के मोड में आ गया है। बुधवार सुबह नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवारी मेन रोड से लेकर घंटाघर चौक तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

सड़क किनारे दुकानें लगाने वालों को पहले समझाइश, फिर कड़ी कार्रवाई अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को पहले चेतावनी और समझाइश दी गई। टीम ने स्पष्ट कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। समझाइश के बाद भी कई लोगों ने दुकानें नहीं हटाईं, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कई अस्थायी दुकानें और ठेले हटाए गए तथा फुटपाथ खाली कराया गया।

लगातार बढ़ रही थी ट्रैफिक समस्या
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बुधवारी मेन रोड और घंटाघर क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते कब्जों की वजह से ट्रैफिक जाम, पैदल यात्रियों की परेशानी और दुर्घटना की संभावनाएँ लगातार बढ़ रही थीं। जनहित को देखते हुए निगम ने सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे ताकि सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

Exit mobile version