पटना/नई दिल्ली,एजेंसी। मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ। इसमें उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवरी की है।
PM के खिलाफ अभद्र बयान पर BJP ने चुनाव आयोग में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शिकायत की है। राहुल ने मुजफ्फरपुर में बुधवार को चुनाव रैली में कहा था कि आप उनसे कहो कि देखो भइया हम आपको वोट देंगे। आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे।
मोकामा में जनसुराज के नेता पर लाठी-डंडे बरसाए
मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक से अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवरी की है।
मौके पर मौजूद जनसुराज के नेता गोविंद ने बताया, ‘हम लोग पीयूष प्रियदर्शी के काफिले की 10 गाड़ियों के पीछे थे। सामने से अनंत सिंह का काफिला आ रहा था। जब सामने से दोनों काफिले गुजरे तो अनंत सिंह के समर्थकों ने पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ी पर हमला किया। कांच तोड़ दिया, तोड़फोड़ भी की।

