DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार; बेटे से पूछताछ जारी

कोरबा । बांकी मोंगरा में 49 वर्षीय राजमिस्त्री तीरथ राम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार रात करीब 1 बजे घर के आंगन में उनकी बेटी को मिला। शव के सिर और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

पत्नी की मृत्यु के बाद तीरथ राम अकेले कमाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी उनके साथ रहते थे। सूत्रों के अनुसार मृतक का अपने बेटे से अक्सर विवाद होता था।

घर के आंगन में पड़ा मिला व्यक्ति का शव।

घर के आंगन में पड़ा मिला व्यक्ति का शव।

घटना की जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वॉड लेकर मृतक के बेटे तक का रास्ता दिखाया, जिसके बाद वह कांपने लगा। इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डॉग जांच के दौरान मृतक के बेटे के पास आकर रुका।

बांकी मोंगरा क्षेत्र में मर्डर की यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले भी एक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Exit mobile version