DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

धारदार चाकू से हत्या,,बाकी मोगरा के 2 नंबर दफाई की घटना,, मौके से हथियार बरामद,,देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा बांकीमोंगरा:– बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नंबर दफाई छोटे क्लब के समीप रहने वाले तीरथ राम यादव उम्र लगभग 50 वर्ष के व्यक्ति का शव उसके घर के पास ही खून से लथपथ हाल में मिला। घटना के सूचना के बाद बाकी मोगरा पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षीय तीरथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था।तीरथ राम की हत्या देर रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की जाने की आशंका जताई जा रही है, घटना स्थल से बांकी मोंगरा पुलिस को हत्या में उपयोग धारदार चाकू मिली है जिससे यह साफ पता चलता है कि तीरथराम पर चाकू से कई बार वार किया गया होगा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई।

मृतक के पुत्र को बाकी मोगरा पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसे संदेही के रूप में पूछताछ जारी है, इस घटना में सम्मिलित होने की आशंका मृतक के पुत्र पर ही जताई जा रही है, प्रशाशन द्वारा जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होने की बात कही गई।

Exit mobile version