पाली। केरेबो-बुबीप्रवप्रके,बिलासपुर द्वारा केंद्रीय रेशम विभाग कार्यालय पाली में “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम की पहल के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केंद्रीय रेशम बोर्ड – बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन (CSB-BTSSO), बिलासपुर द्वारा शासकीय बीज कोसा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में रेशमकीट पालन तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से लगभग 50 तसर उत्पादक प्रतिभागी लाभान्वित हुए. उक्त अवसर पर तसर रेशम किसानों को रेशम उत्पादन बढ़ाने हेतु केंद्रीय रेशम बोर्ड की नवीन रेशम उत्पादक तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन कार्यालय के डॉ. जय प्रकाश पांडेय, वैज्ञानिक-डी एवं डॉ. हसनसाब नदाफ, वैज्ञानिक–डी ने तसर रेशम कीट पालन गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र को केन्द्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिकों एवं रेशम विभाग के अधिकारियों द्वारा संचालित किया गया. जिनमें डॉ. हसनसाब नदाफ, डॉ. विनोद सिंह एवं गुलशन ने व्याख्यान दिया. उक्त सत्रों में उन्नत कीट पालन तकनीक, रोग प्रबंधन तथा स्थानीय व क्षेत्रीय अनुभवों पर चर्चा किया गया.कार्यक्रम का समापन किसानों के साथ संवाद और ऑनलाइन फीडबैक संग्रह के साथ हुआ. कार्यक्रम का संचालन उदय पोहकार, प्रक्षेत्र सहायक, केरेबो-बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन, बिलासपुर द्वारा किया गया।
