DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए नमन पाण्डेय

कोरबा। मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक /पुजारी/राजपुरोहित/समाज सेवक नमन पाण्डेय (नन्हा महराज)उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किये गये। नितेश कुमार मेमोरियल पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के 9वें स्थापना दिवस पर नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के उन नागरिकों का सम्मान किया गया, जिनके सेवा कार्यों का लाभ विभिन्न क्षेत्रों को, समाज को एवं राष्ट्र को मिला।
आध्यात्मिक गतिविधियों से आध्यात्म के प्रति जनजागरूकता फैलाना, आध्यात्म के प्रति लोगों का रूझान बढ़ाना, सामुहिक कन्या विवाह कराना जैसे सेवाभावी कार्यों के लिए श्री पाण्डेय को विशिष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में मुंबई से आये प्रसिद्ध फिल्म हास्य अभिनेता असरानी, लायन दिग्गज लायन व्हीके अग्रवाल-पीडिजी, लायन विजय अग्रवाल-डिजी (निर्वाचित), लायन पवन मलिक (वीडिजी-) सहित उपस्थित लायन दिग्गजों, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक खान , ब्रम्हकुमारी विश्व विद्यालय की राजयोग शिक्षिका बीके रचना दीदी, एनकेएम एलपीएस के चेयरमेन लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा नमन पाण्डेय को यह विशिष्ट सम्मान दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अतिथिगण, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकगण उपस्थित थे।

Exit mobile version