कोरबा। इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के छात्रों ने हरित दिवस उत्सव मनाया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान से पौधे लगाने पाली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और दर्शन करने पहुंचे शिव भक्तों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने जागरूक किया। नगर में छात्रों ने रैली निकालकर अभियान की जानकारी दी। जीवन में पेड़ों के महत्व को बताया। स्कूल परिसर में नर्सरी से क्लास टू तक के छात्रों के लिए रेनी डे सेलिब्रेट किया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी छतरी व रेनकोट से मनमोहक छवि पेश की। संस्था के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

