कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पंचायत पाली हेतु गत दिवस जारी की गई सूची को ही अधिकृत तौर पर बी फार्म देकर जमा कराया गया. इसमें अध्यक्ष पद हेतु पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,
वार्ड एक ज्योति उईके
वार्ड दो सनत पटेल
वार्ड 3 उमेश चंदा
वार्ड चार चंद्रशेखर पटेल
वार्ड पांच संजय छाबड़ा
वार्ड 6 लखन प्रजापति
वार्ड 7 नंदू पटेल
वार्ड 8 दीप्ति शर्मा
वार्ड 9 भूपेंद्र कुर्रे
वार्ड 10 गीता शुक्ला
वार्ड 11 सुनील साहू
वार्ड 12 द्वारिका मरावी
वार्ड 13 बिना पांडे
वार्ड 14 नंदिनी जायसवाल
वार्ड 15 सुनील जायसवाल
के नाम शामिल हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी से वार्ड नंबर 5 से सोना ताम्रकार, वार्ड नंबर 6 से महावीर यादव और वार्ड 11 से मुकेश श्रीवास्तव ने भी पार्टी से टिकट माँगी थी लेकिन इन्हें तवज्जो नहीं दी गई. फलस्वरूप बागी तेवर दिखाते हुए उक्त वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है. भाजपा ने वार्डों से 8 पुराने और 8 नए चेहरों पर दांव खेला है.
नपं पाली; भाजपा ने जमा कराए पार्टी प्रत्याशियों के बी फार्म
