कोरबा। श्रीराम औषधालय कोरबा के संचालक, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक नारायण थलिया का 85 वर्ष की आयु में 05 नवंबर 2024 मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मध्यान्ह 1 बजे मोतीसागरपारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान श्रीराम औषधालय से मोतीसागरपारा स्थित स्थानीय मुक्तिधाम के लिये निकली, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। वे अपने पीछे तीन पुत्रों एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गये।
निधन :नारायण थलिया
