DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी:शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर मोहनलाल को मिली स्टैंडिग ओवेशन

नई दिल्ली,एजेंसी। नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुरू हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित कर रही हैं।

शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को फिल्म 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं रानी मुखर्जी ने मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया है।

शाहरुख खान ने हासिल किया पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

शाहरुख खान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वो हाथ जोड़े हुए मंच पर पहुंचे और बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान भवन तालियों से गूंज उठा। ये उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।

विक्रांत मैसी भी 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने पहुंचे। ये अवॉर्ड उन्होंने शाहरुख खान के साथ साझा किया है।

रानी मुखर्जी साड़ी में अवॉर्ड लेने पहुंचीं

रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया है। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेने पहुंचीं।

शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

फिल्म जवान के गाने चलेया के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है।

वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड

फिल्म रॉकी और रानी के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का सिल्वर लोटस अवॉर्ड मिला है।

कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड

एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म के डायरेक्टर यशोवर्धन सिंह ने अवॉर्ड लिया।​​​​​​

स्वर्ण कमल के विजेताओं को अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी स्वर्ण कमल विजेताओं को अवॉर्ड दे रही हैं।

शाहरुख-रानी, विक्रांत सेरेमनी में पहुंचे

विज्ञान भवन में सभी विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी सेरेमनी में पहुंच चुके हैं।

विधु विनोद चोपड़ा और एकता कपूर भी पहुंचे

विधु विनोद चोपड़ा के द्वारा प्रोड्यूसर और डायरेक्ट की गई फिल्म 12th फेल को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वो अपनी पत्नी के साथ सेरेमनी में पहुंचे हैं।

पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ विधु विनोद चोपड़ा।

एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

मलयाली एक्ट्रेस उर्वशी को मिला है बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

मलायली फिल्म ओल्लूझक्कू के लिए एक्ट्रेस उर्वशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वो अपने परिवार के साथ सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं।

करण जौहर को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए मिलेगा अवॉर्ड

फिल्ममेकर करण जौहर सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।

Exit mobile version