DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नेशनल-हेराल्ड…भूपेश बोले-भाजपा के लोग गोडसे की पूजा करने वाले:दुर्ग में कांग्रेसियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस के साथ धक्कामुक्की, बिलासपुर-रायगढ़ में भी सड़क पर उतरे

रायपुर,एजेंसी। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ में प्रदर्शन किया। दुर्ग में भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग असत्य और हिंसा की राह में चलने वाले हैं। वे महात्मा गांधी की विचारधारा से कभी सहमत नहीं होते। भाजपा के लोग गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं।

भूपेश ने आगे कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर 12 साल तक कांग्रेस नेताओं को बदनाम किया है। लेकिन आखिर में सत्य की ही जीत हुई है।

बता दें कि दुर्ग में कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय के पहले ही उन्हें रोक लिया। यहां बैरिकेडिंग के साथ भारी संख्या में फोर्स तैनात थी।

वहीं बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, खैरागढ़ और अंबिकापुर में भी कांग्रेसी केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने निकले। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई।

दुर्ग में भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाकर वहां से हटाया।

रायगढ़ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी हो गई।

दुर्ग में भाजपा कार्यालय के पास तगड़ी बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस फोर्स भी तैनात थी।

दुर्ग में भाजपा कार्यालय के पास तगड़ी बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस फोर्स भी तैनात थी।

दुर्ग में विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शामिल रहे।

Exit mobile version