DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बेसहारा बच्चों के कानूनी हक के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया अभियान साथी

अभियान साथी के तहत जिला साथी इकाई के गठन के बाद पहली बैठक
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशिानुसार संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में कु. डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला न्यायालय परिसर ए.डी.आर. भवन के सभा कक्ष में अभियान साथी के तहत जिला साथी इकाई का गठन किये जाने के पश्चात प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा अभियान साथी के तहत जिले में ऐसे बच्चे जो बेसाहारा हैं, उनको पहचान कर उनके आधार कार्ड, नामांकन, कानूनी सहायता और जितनी भी कल्याणकारी योजनायें हैं, उनसे उन्हें जोडऩे के लिए ऐसे बच्चों की पहचान कर सर्वे उपरांत चिन्हांकित किया जावे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजन से यह भी अपील की है, कि अपने आसपास कोई ऐसे बच्चे मिलते हंै तो इसकी सूचना इस प्राधिकरण में दिया जावे ताकि कोई भी बेसहारा बच्चा कानूनी हक एवं न्यायालय से वंचित न हो।

Exit mobile version