DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टारगेट में बंगाल:नितिन नबीन क्या ममता का गढ़ जिता पाएंगे?

पटना,एजेंसी। नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। 45 साल के नितिन नबीन 46 साल की बीजेपी की कमान संभालेंगे।

नितिन नबीन की नियुक्ति को एक्सपर्ट एक ‘मास्टर स्ट्रोक’ बता रहे हैं, क्योंकि बीजेपी के सामने अभी बंगाल का चुनाव जीतना लक्ष्य है। नितिन नबीन कायस्थ जाति से हैं। कायस्थ होने के नाते वे बंगाल के उस वर्ग से जुड़ते हैं, जो दशकों से राज्य की सत्ता और संस्कृति को आकार देता आया है।

बिहार और बंगाल के बीच सांस्कृतिक समानताएं हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि यह फैसला अमित शाह की रणनीति का हिस्सा है, जो बंगाल को ‘अगला बड़ा लक्ष्य’ मानते हैं। पीएम मोदी ने भी आज अपने संबोधन में घुसपैठियों का जिक्र किया, बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार घुसपैठियों का मुद्दा उठा रही है।

भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

पटना में जश्न की तस्वीरें देखिए…

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर पटना में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

पटना में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर डांस किया।

दिल्ली से ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

Exit mobile version