DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, खरहरकुड़ा, मड़वारानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


कोरबा 29 अगस्त 2026। आज एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, खरहरकुड़ा, मड़वारानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाउसवार टीमों में उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— कक्षा 3 री से 5वीं तक बालिका एवं बालक वर्ग दोनों में : कृष्णा हाउस — विजेता रही I कक्षा 6वीं से 8वीं तक बालिका वर्ग में नर्मदा हाउस — विजेता और बालक वर्ग में गंगा हाउस — विजेता रहे I कक्षा 9वीं से 12वीं तक बालिका वर्ग में नर्मदा हाउस — विजेता और बालक वर्ग में गंगा हाउस — विजेता रहे।

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर प्रयास और ईमानदारी से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नियमितता, समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।

“खेलेगा भारत, तभी तो आगे बढ़ेगा भारत।”

Exit mobile version