DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

कोरबा। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव ने जिला कार्यालय के विभिन्न  शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को  राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई। सभी ने  अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इसी प्रकार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एवं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया गया।

Exit mobile version