DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नाट्य नर्तन ऑल इंडिया नेशनल डांस, रियल प्रथम

कोरबा। शहर के डिंगापुर निवासी रियल खलखो ने ऑनलाइन कथक से लेकर राष्ट्रीय मंच तक उपलब्धियां हासिल की है। बीते दिनों दुर्ग में आयोजित नाट्य नर्तन ऑल इंडिया डांस, म्यूजिक और फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता और महोत्सव में 10 वर्षीय रियल ने अपने पहले ही राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की है।

रियल को ऑनलाइन कथक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए महज 3 माह ही हुए हैं। यह प्रशिक्षण इंदिरा कला संगीत यूनिवर्सिटी खैरागढ़ से कथक गोल्ड मेडलिस्ट गुरु प्रीति चंद्रा के निर्देशन में पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया है। 3 माह के प्रशिक्षण के बाद मिली यह बड़ी जीत यह साबित करती है कि सीखने की प्रबल इच्छा, नियमित अभ्यास व सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी छात्र किसी भी स्थान पर किसी भी आयु में सफलता हासिल कर सकता है।

Exit mobile version