संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 05 बाँकी कॉलोनी का मनोरंजन मंदिर क्लब पूरे क्षेत्र का सबसे पुराना सांस्कृतिक मंच व दुर्गा पंडाल है, जहां बाँकी मोगरा का सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल व नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस प्रांगड़ में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एकत्रित होते है।
लंबे अर्शे से भवन का मरम्मत कार्य न होने के कारण दीवारें और छत की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दुर्गा पूजा समिति ने समय समय पर इसके मरम्मत कार्य के विभागीय अधिकारीयो से संपर्क कर अवगत भी कराया था, जिनके द्वारा आश्वाशन तो दिया जाता था पर अब तक किसी तरह की कोई संज्ञान नहीं लिया गया न ही किसी तरह की प्रतिक्रिया दिखाई गई।
प्रथम प्राथमिकता देते हुए भवन का जीर्णोद्धार किया जाने का और सौंदर्यीकरण का दिया गया आश्वाशन।
उक्त समस्या को लेकर युवा दुर्गा पूजा समिति, वार्ड 05 के पार्षद फणीधर कर्ष, अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव अमित सिन्हा, युवा नेता अखिलेश सिंह ने अपने युवा साथियों के साथ नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षा विकास सोनी कुमारी झा से मुलाकात कर प्रमुख समस्याओं और जर्जर स्थिति को बताते हुए भवन का पुनर्निर्माण, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराने की निवेदन की।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा महोदया ने आश्वासन देते हुए कहा कि मनोरंजन मंदिर क्लब पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को भी नई पहचान मिलती आई है, दुर्गा मां पूजा भवन का पुनःनिर्माण कार्य सबसे प्रथम प्राथमिकता से स्वीकृति कराया जाएगा और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराई जाएगी।
अध्यक्षा महोदया के आश्वासन के बाद बांकी मोगरा के नगरवासियों में उत्साह और हर्ष की लहर देखी गई। उपस्थित समस्त नागरिकों ने व युवा दुर्गा पूजा समिति ने अध्यक्ष महोदया का आभार व्यक्त किया।
