बीजापुर,एजेंसी। बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को किडनैप कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मर्डर कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। लाश के पास नक्सल पर्चे भी मिले हैं। नक्सलियों ने एक महीने में 7 लोगों की हत्याएं की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव का है।
मृतक का नाम मुकेश हेमला है, जो रेड्डी गांव का रहने वाला था। गंगालूर एरिया कमेटी के 4-5 बंदूकधारी नक्सलियों ने किडनैप किया था। एक दिन पहले ही उसे साप्ताहिक बाजार से उठाकर उसे ले गए थे। दूसरे दिन मुकेश की लाश मिली है।

पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को किडनैप कर मार डाला।
5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक 6 लोगों को मारा
नक्सलियों ने पिछले 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक इन 9 दिनों में सुकमा और बीजापुर जिले में ही कुल 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 3 भाजपा के कार्यकर्ता, एक आंगनबाड़ी सहायिका और 2 ग्रामीण हैं। वहीं CG राज्य गठन के बाद से अब तक माओवादियों ने कुल 1800 लोगों को मार डाला है।
गृहमंत्री बोले- खूनी खेल गलत है
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये वो संख्या है जो हम गिन रहे हैं। बस्तर के जंगलों में नक्सली न जाने कितने बेकसूर लोगों को मार रहे हैं। ये खूनी खेल गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। नक्सली बस्तर में विकास करने नहीं दे रहे हैं।
इनके बड़े कैडर्स के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं और ये यहां के बच्चों के लिए स्कूल बनने नहीं दे रहे हैं।
फोन लूटने का मकसद
नक्सलियों को लगता है कि गांव के ग्रामीण उनके हर एक मूवमेंट की खबर पुलिस को देते हैं। फोन के माध्यम से उनका हर दिन पुलिस से कॉन्टैक्ट रहता है, इसलिए नक्सलियों ने पूरे गांव वालों का ही फोन लूट लिया है।
