DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नक्सलियों ने 4 दिन में 4 लोगों को मार-डाला:बीजापुर में दंपति को किया किडनैप, पति के सामने पत्नी का घोंटा गला;युवक को पीटकर छोड़ा

बीजापुर,एजेंसी। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। 2 दिन पहले नक्सलियों ने पति-पत्नी का अपहरण किया था। महिला के पति को बेदम पीटा और उसे छोड़ दिया। नक्सलियों ने 4 दिन में 4 लोगों की हत्या की है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, लोदेड़ गांव के रहने वाले रामैया यालम और उसकी पत्नी सुकरा यालम को नक्सली घर से उठाकर करीब 3 से 4 किमी दूर घने जंगल में ले गए थे। जनअदालत में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उनके सामने दोनों की बेदम पिटाई की गई।

सुकरा यालम को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मार डाला।

सुकरा यालम को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मार डाला।

पति के सामने पत्नी को मार दिया

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जनअदालत में पति के सामने ही उसकी पत्नी को मार डाला। इसके बाद महिला के शव को गांव के पास लाकर फेंक दिए। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें लिखा है कि, दोनों पति-पत्नी 2017 से तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहे थे।

नक्सलियों ने लिखा कि दोनों को लंबे समय से समझाइश दी जा रही थी, लेकिन नहीं माने। इसलिए मौत की सजा दी गई है।

नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मामले में बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि वारदात की सूचना रात में पुलिस को मिली थी, जिसके बाद आज सुबह जवान मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ​​​​​​फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नक्सलियों ने 4 दिन में की चौथी हत्या

बता दें कि, नक्सलियों ने चार दिन के अंदर पुलिस की मुखबिरी के आरोप में 2 महिला और 2 पुरुष समेत 4 लोगों की हत्या की है। इसमें एक आंगनबाड़ी सहायिका समेत 2 पूर्व सरपंच शामिल हैं। पूर्व सरपंच भाजपा के कार्यकर्ता भी थे। वहीं, अब एक और ग्रामीण महिला को मार डाला है।

Exit mobile version