DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नक्सलियों ने बेटे के सामने मां को काट डाला:बस्तर में घर में घुसकर आंगनबाड़ी-सहायिका को धारदार हथियार से मारा, 3 दिन में तीसरा मर्डर

बीजापुर,एजेंसी। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने घर में घुसकर बेटे के सामने आंगनबाड़ी सहायिका को मार डाला। नक्सलियों ने उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इस वारदात को मिलाकर 3 दिन में नक्सलियों ने तीसरा मर्डर किया है। 2 पूर्व सरपंचों की भी हत्या की थी। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम तिम्मापुर गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली उसके घर में पहुंच गए। महिला की पिटाई करने लगे। महिला का बेटा भी घर में ही था। उसकी भी पिटाई की गई। इसके बाद महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका है।

हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका है।

शव के पास फेंका पर्चा

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है, जिसमें नक्सल संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि, इसे पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन मानी नहीं। पुलिस से लगातार संपर्क में थी। सूचना देने का काम करती थी, इसलिए इसे मौत की सजा दी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हत्या हुई है, वहां से महज एक किमी की दूरी पर ही फोर्स का कैंप है। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि, पुलिस गांव में पहुंच चुकी है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version