DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों का तेलंगाना में सरेंडर:मुलुगु में 7 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 4 महिलाएं भी शामिल

बीजापुर,एजेंसी। तेलंगाना के मुलुगु जिले में छत्तीसगढ़ के 7 नक्सलियों सरेंडर किया है। इनमें 4 महिला सदस्य शामिल हैं। सभी नक्सली बीजापुर जिले से हैं। ‘लड़ाई से बेहतर है गांव, हमारे गांव वापस आ जाओ’ अभियान के तहत नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में थाती उंगी (35), कोडमे सुक्कू (35), सोड़ी भीमे (20), कुंजम वरालक्ष्मी (18), पद्दम जोगा (55), कोरसा पयिकी (34) और सोड़ी आदमा (40) शामिल हैं। सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी गई है। इसके अलावा, उनके पदों के अनुसार 7 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

जनवरी 2025 से अब तक मुलुगु जिले में 80 माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। माओवादी संगठन की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। निचले स्तर के कैडर नेतृत्व का विरोध कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों की ओर से सहयोग बंद करने से माओवादियों को भोजन की आपूर्ति में भी कठिनाई हो रही है। 90% से अधिक कैडर गरीब आदिवासी हैं, जो अब विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

Exit mobile version