DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बीजापुर के जंगल में नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट:एक नाबालिग समेत 3 ग्रामीण घायल, पैर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की शाम नक्सलियों के प्रेशर IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटू) लेने गए थे, तभी विस्फोट हो गया। घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगोल की है।

विस्फोट से तीनों के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल ग्रामीणों में कविता कुड़ियम (16), कोरसे संतोष (26) और चिड़ेम कन्हैया (24) निवासी ग्राम धनगोल शामिल है।

पुलिस ने की यह अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से जंगलों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या नजदीकी सुरक्षा कैंप को देने की अपील की है।

Exit mobile version