DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नेपाल चुनाव- भारत विरोधी ओली 8,000 वोटों से पीछे:अपने गढ़ में मिल रही हार, बालेन शाह की पार्टी RSP 107 सीटों पर आगे

काठमांडू,एजेंसी। नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 में से 150 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 4 सीटें जीतने के साथ 107 सीटों पर आगे चल रही है। RSP पार्टी 2022 में बनी थी।

वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है, जबकि 10 सीटों पर आगे है। वहीं केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल भी 11 सीटों पर आगे है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 5,261 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

पार्टीजीतबढ़त
राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी4107
नेपाली कांग्रेस112
CPN-UML011
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP)09
अन्य07

नेपाल में गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद मतदान अधिकारी बैलट बॉक्स को सील करते हुए।

नेपाल में गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद मतदान अधिकारी बैलट बॉक्स को सील करते हुए।

वोटिंग खत्म होने के बाद गुरुवार को मतदान अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच सीलबंद बैलट बॉक्स लेकर जाते हुए।

मतदान अधिकारी शुक्रवार सुबह वोटों की गिनती करते हुए।

काठमांडू में वोटों की गिनती करते हुए चुनावकर्मी।

Exit mobile version