भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथि

कोरबा। केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और कोरबा जिले के ग्राम कनकी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नई कार्यकारिणी ने सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे और उनके स्थान पर उनके अनुज भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
बतौर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि समाज की उन्नति और समृद्धि सामाजिक एकता से ही संभव है। उन्होंने कहा राजवाड़े कुर्मी समाज एक समृद्ध समाज है और उन्होंने कई आदर्श प्रस्तुत किये हैं, जिससे अन्य समाज प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ लेने पर अपनी शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सेवा की शपथ लेने के बाद समाज को एक मजबूत समाज के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया और कहा कि समाज के प्रबुद्धजन और नई कार्यकारिणी की एकता से ही यह सब संभव होगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत आधार शिक्षा ही है और उन्होंने कहा कि युवा उच्च शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएं, इससे समाज को नई गति मिलेगी और हमारा समाज एक मजबूत स्तंभ के रूप में सामने आएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष भोजराम राजवाड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष नर्मदा शंकर राजवाड़े सहित अन्य वरिष्टजन उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज की युवतियों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के अलावा समाज के वरिष्ठ जन, युवा वर्ग काफी संख्या में उपस्थित था।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े की नई कार्यकारिणी इस तरह है।
अध्यक्ष-कृपासिंधु राजवाड़े (निर्वाचित) कोरबा/ कनकी।
सचिव-शैलेन्द्र कुमार राजवाड़े (निर्वाचित)कुसमुंडा/ कोरबा।
उपाध्यक्ष-फेंकूराम राजवाड़े,जीवन लाल राजवाडे, राजकुमार राजवाड़े, संजय कुमार राजवाड़े, हेमलाल राजवाडे,संतोष कुमार राजवाड़े,त्रियुगी राजवाड़े।
सह सिचव- संतकुमार राजवाड़े।
सहसचिव-दीपक कुमार राजवाड़े।
सह कोषाध्यक्ष-संतोष कुमार राजवाड़े।
संगठन सचिव-गिरधारी लाल राजवाड़े, सीताराम राजवाड़े, दूजराम राजवाड़े, शिवकुमार राजवाड़े,प्रीतम कुमार राजवाड़े, सियाराम राजवाड़े, दिलीप कुमार राजवाड़े, रविन्द्र कुमार राजवाड़े।
प्रचार सचिव- रामनारायण राजवाड़े, शांति लाल राजवाड़े, रामायण लाल राजवाड़े,गोविन्द राजवाड़े, छविलाल राजवाड़े।
प्रवक्ता-जीवनलाल राजवाड़े।
मीडिया प्रभारी- युधिष्ठिर राजवाड़े।
युवा संगठन प्रभारी- नूतन राजवाड़े।
कार्यकारिणी सदस्य- रूपचंद राजवाड़े, हीरालाल राजवाड़े,पंचराम राजवाड़े,धरमलाल राजवाड़े (गोदरिया), रोहित कुमार राजवाड़े (मुन्ना),भीष्मशंकर राजवाड़े, सुरेश कुमार राजवाड़े, रामचरण राजवाड़े, विष्णु राजवाड़े, नरोत्तम राजवाड़े, विष्णु कुमार राजवाड़े, गोपाल प्रसाद राजवाड़े, रामचरण राजवाड़े, राजू कुमार राजवाड़े, मदन लाल राजवाड़े, लक्ष्मीनारायण राजवाड़े, राजेश कुमार राजवाड़े,जगदीश नारायण राजवाड़े,बलीराम राजवाड़े,रामधन राजवाड़े आदि शामिल हैं।
कृपासिंधू ने जताया आभार
शपथ समारोह संपन्न होने के बाद कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े ने आभार जताया और कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने हमारे बीच उपस्थित हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने अपना कीमती समय निकालकर यहां पहुंचे और नई कार्यकारिणी को संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम भावना के साथ समाज को आगे ले जाने हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा, इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद, स्नेह एवं सहयोग की सादर अपेक्षा भी रखता हूं।
