बाँकी मोगरा:– बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोहिना बस्ती से पहले 2 नंबर पंखादफाई बाकी बायपास में कल दिनांक 19 जुलाई को सुरकछार बस्ती निवासी सुधीर चौहान पिता स्व. गोवर्धन चौहान उम्र 28 वर्ष नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, मृतक राखड़ डंफर वाहन के नीचे दब गया था, डंफर का चक्का मृतक के ऊपर पूरी तरह से चढ़ जाने के वजह से मृतक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
घटना की सूचना पर बांकीमोंगरा पुलिस घटना स्थल पहुंच शव का पंचनामा कर और घटना का जांच करते हुए शव को स्थानीय एसईसील अस्पताल के मन्चूरी में रखवा दिया गया।
मृतक की पहचान बाइक वाहन क्रमांक सीजी 12 बीए 6979 के पंजीयन नाम व पता के आधार पर की गई।
इधर अगले सुबह मृतक के परिजनों बांकीमोंगरा थाना पहुंचे और घटना करने वाले वाहन को और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जहां बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगो को जल्द ही वाहन जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ कानून कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों का आरोप – ये हादसा नहीं है बल्कि जबरन एक्सीडेंट कर हत्या किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए ये कहा है कि मृतक सुधीर चौहान राखड़ लाईन में ठेका का काम करता था, और अपना बाइक की किनारे खड़ा कर के अपने पैसे मांगने के लिए उक्त राखड़ वाहन को रुकवाने का प्रयास कर रहा होगा, इसीलिए बाइक में एक भी खरोच नहीं आया है, और वाहन चालक ने अपनी गाड़ी रोकी नहीं मृतक सुधीर चौहान के ऊपर वाहन को चढ़ा दिया, इसलिए ये हादसा नहीं हत्या लग रहा है। परिजनों के बताए जानकारी के अनुसार चालक कुसमुंडा थाना में सरेंडर कर दिया है, वहीं अब परिजन इस पूरे मामले में वाहन के मालिक और चालक को सामने लाने की बात की और और मालिक और चालक दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस अपनी जांच में जुट चुकी है, और परिजन को आश्वाशन दिया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
