DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज के भाव?

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई इस मंदी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज रविवार (21 जून 2026) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि वैश्विक मंदी का फायदा फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं की जेब को मिलता नहीं दिख रहा है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी ईंधन की कीमतें पुरानी दरों पर ही स्थिर हैं। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल के दाम न घटने की असली वजह और भविष्य में मिलने वाली राहत को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। 

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट (VAT) की दरें अलग होने के कारण कीमतें भिन्न हैं:

शहर,              पेट्रोल का भाव (रू.),          शहर,         पेट्रोल का भाव (रू.)
मुंबई,                  रू.111.21,                  हैदराबाद,      रू.115.69
तिरुवनंतपुरम,      रू.115.49,                 कोलकाता,      रू.113.47
पटना,                 रू.113.54,                 जयपुर,          रू.113.35

बैंगलोर,              रू.110.61,                  भुवनेश्वर,        रू.109.03
चेन्नई,               रू.107.87,                  गुड़गांव,          रू.102.80
नई दिल्ली,          रू.102.12,                  नोएडा,           रू.102.09
लखनऊ,            रू.101.92,                    चंडीगढ़,        रू.101.54 (डीजल: रू.89.47)

आखिर जनता को राहत क्यों नहीं? 

जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल लगातार सस्ता हो रहा है तो भारत में रेट कम क्यों नहीं हो रहे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके पीछे का गणित समझाया है। मंत्री ने साफ किया कि तेल कंपनियों के पास पहले से खरीदा हुआ महंगा कच्चा तेल स्टॉक में मौजूद होता है। जब तक यह पुराना और महंगा स्टॉक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक कंपनियां नए और सस्ते कच्चे तेल का सीधा फायदा ग्राहकों को नहीं दे सकतीं।

जैसे ही तेल कंपनियों का यह पुराना महंगा स्टॉक (Inventory) खाली होगा अंतरराष्ट्रीय बाजार की कम कीमतों का असर घरेलू बाजार पर दिखेगा और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद सरकार और सरकारी तेल कंपनियों के बेहतर तालमेल के कारण भारत में तेल की कीमतों को काबू में रखा गया है और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया गया।

घर बैठे जानें अपने शहर का Live Rate

भले ही राष्ट्रीय स्तर पर आज तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने मोबाइल से एक साधारण एसएमएस (SMS) भेजकर हर रोज सुबह अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें ‘RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड’ और इसे 9224992249 पर भेज दें। फिर मैसेज में ‘RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड’ लिखकर 9223112222 पर सेंड करें।

Exit mobile version