नई दिल्ली,एजेंसी। नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में 3 लाख और वृंदावन में 4 लाख भक्त मौजूद हैं।
राजस्थान के जैसलमेर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़ है। सीकर के खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर 72 घंटे दर्शन होंगे। उज्जैन के महाकाल लोक में कल साल के पहले दिन 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे विंटर डेस्टिनेशन में होटलों की बुकिंग करीब 100% तक पहुंच गई है।
देशभर में नए साल जश्न की फोटो…
उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की 3 किमी लंबी लाइन देखी गई।
उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे।
राजस्थान: सीकर के खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।
राजस्थान: खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए 4 लाइनें लगी हैं।
राजस्थान: जैसलमेर के सम के रेगिस्तान में सैलानी मस्ती करते नजर आए।
मध्य प्रदेश: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मध्य प्रदेश: नए साल के दिन महाकाल मंदिर में 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश: नए साल से पहले ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है।

पंजाब: अमृतसर गोल्डन टेंपल में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: घाटी के कई इलाकों में नए साल पर बर्फबारी हो रही है।
महाराष्ट्र: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से साल 2025 का आखिरी सूर्योदय की फोटो।
