DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जनपद कोरबा में नवपदस्थ सीईओ निर्मलकर एक्शन मूड में, पंचायतों को चेतावनी-काम शीघ्र पूरा करें, अन्यथा रिकव्हरी

जनपद पंचायत पाली की कई ग्राम पंचायतों में राशि आहरित, लेकिन कई कार्य हुए ही नहीं और कई कार्य अधूरे

कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन मोड में जनपद सीईओ — 13 ग्राम पंचायतों के कामों की हुई विस्तृत समीक्षा, कई कार्य बंद
आधे अधूरे काम करने वाली पंचायतों को नोटिस, जल्द करें काम पूरा या तो फिर होगी रिकवरी

कोरबा। कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत कोरबा ने अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की है। सीईओ जनपद द्वारा प्राप्त रिपोर्ट में कुल 13 ग्राम पंचायतों के DMF, एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की वास्तविक प्रगति, जारी व खर्च राशि तथा वर्तमान स्थिति का ब्योरा शामिल है। कई कार्य बंद पाए गए, जबकि कुछ पंचायतों में मामूली प्रगति दर्ज की गई है। इस आधार पर संबंधित पंचायत सचिवों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई तय है।

जनपद सीईओ कोरबा खगेश निर्मलकर द्वारा जारी नोटिस में पंचायतों के
ग्राम पंचायतवार समीक्षा — जारी राशि, खर्च और कार्य की स्थिति

  1. अखरापाली (वर्ष 2020–21 /

अखरा पाली के ग्राम अखरा पाली में माध्यमिक शाला से धना राम घर तक सीसी रोड निर्माण

स्वीकृत राशि: 15.00 लाख

प्राप्त राशि: 12.00 लाख

खर्च: 12.00 लाख

स्थिति: बंद

  1. अरसेना (2019–20 /

ग्राम पंचायत अरसेना में सीसी रोड प्राथमिक शाला कुटरुवा से प्रमोद घर तक
स्वीकृत: 10 लाख

प्राप्त: 4.00

खर्च: 4.00

स्थिति: बंद

  1. बरपाली (2021–22 /

अहाता निर्माण कार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बरपाली

स्वीकृत: 19.00 लाख

प्राप्त: 9.50 लाख

खर्च: 9.50 लाख

स्थिति: 100 मीटर कार्य शेष

  1. बेंदरकोना (2018–19 /

तालाब में रिटर्निंग वॉल निर्माण

स्वीकृत: 16.00 लाख

प्राप्त: 12.80

खर्च: 12.80

स्थिति: धीमी प्रगति


  1. ग्राम पंचायत भुलसीडीह (2024–25 / देवगुड़ी निर्माण कार्य ठाकुर दैय्या देव स्थल ग्राम भुलसीडीह

स्वीकृत: 3.00 लाख

प्राप्त: 1.20

खर्च: 1.20

स्थिति: बंद

  1. ग्राम पंचायत कुकरी चोली (2024–25 / मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास योजना) सीसी रोड निर्माण सोमन सिंह घर से नीलांबर यादव के घर की ओर

स्वीकृत: 10.00 लाख

प्राप्त: 10.00

खर्च: 6:00

स्थिति: बंद

7.मदनपुर(2023–24 /

देवगुड़ी निर्माण मनसा पहरी में

स्वीकृत: 1.50 लाख

प्राप्त: 0.75

खर्च: 0.75

स्थिति: कार्य बंद


  1. मदंनपुर (2024–25 / प्रेयर सेड निर्माण कार्य

स्वीकृत: 8.81 लाख

प्राप्त: 3.25 लाख

खर्च: 3.25 लाख

स्थिति: बंद

  1. पताडी, (2022–23 / सीसी रोड कार्य बाजार मोहल्ला हाई स्कूल से ग्राम पंचायत पताडी

स्वीकृत: 9.00 लाख

प्राप्त: 4.50

खर्च: 4.50

स्थिति: बंद

  1. ग्राम पंचायत-सकदुकला (2024–25 /

ग्रामीण सड़क एवं सीसी रोड निर्माण कार्य भेलवाटार से तालाब बांध तक

स्वीकृत: 12.00 लाख

प्राप्त: 4.80 लाख

खर्च: 4.80 लाख

स्थिति: बंद

  1. ग्राम पंचायत तौलीपाली (2022–25 /

सीसी रोड निर्माण झरिया मोहल्ला में पुनि राम घर से सुखदेव घर होते गजरूप घर तक

स्वीकृत: 10.00 लाख

प्राप्त: 4.00

खर्च: 4.00

स्थिति: बंद

  1. ग्राम पंचायत मुढूनारा (2022–23 /

सीसी रोड, पुलिया, नाली एवं स्कूल मार्ग निर्माण

स्वीकृत: 18.07 लाख

प्राप्त: 9.04 लाख

खर्च: 9.04 लाख

स्थिति: बंद

  1. (2022–23 /
    ग्राम पंचायत मुढूनारा

राज कुमार घर से मेन रोड तक मार्ग निर्माण

स्वीकृत: 19.91 लाख

प्राप्त: 9.96 लाख

खर्च: 9.96 लाख

स्थिति: बंद

सीईओ जनपद कोरबा की कार्रवाई

कोरबा जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर ने स्पष्ट कहा है कि:

जिन पंचायतों में कार्य बंद है, उनके सचिवों और संबंधित तकनीकी सहायकों से जवाब-तलब किया जाएगा।

धीमी प्रगति वाली पंचायतों के लिए अलग मॉनिटरिंग टीम लगाई जाएगी।

धनराशि जारी होने के बावजूद कार्य लंबित रहने पर रिकवरी और निलंबन की कार्रवाई संभव है।

सभी पंचायतों को 15 दिन के भीतर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

Exit mobile version