कोरबा। श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई के स्थानांतरण के बाद राज्य शासन ने आशुतोष पाण्डेय को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया है। इस आशय का आदेश 15 दिन से अधिक हो गये, लेकिन श्री पाण्डेय आज कोरबा पहुंचे और नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त कार्यालय पहुंचे और विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके प्रथम बार निगम पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। श्री पाण्डेय ने अपनी प्राथमिकता में निगम क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने की बात कही।
नव पदस्थ आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कार्यभार संभाला
