कोरबा/पाली। नगर पंचायत पाली के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 15 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
मंगल भवन पाली में छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के मुख्य अतिथि में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. अतिथियों के स्वागत के बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल समेत सभी 15 वार्डों के पार्षद क्रमशः ज्योति उईके, अनित पटेल, उमेश चंद्र, चंद्रशेखर पटेल, सोना ताम्रकार लखन प्रजापति, पुनीराम पटेल बबलू, दीप्ति शर्मा, भूपेंद्र कुर्रे, गीता शुक्ला, सुनील साहू ,तूफान सिंह राज, मोनिका जायसवाल, रीमा वर्मा, आशा समीन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने नगर वासियों को विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ उनको प्यार,स्नेह,सहयोग और आशीर्वाद देकर सदन में भेजा है, नगर विकास और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करेंगे. शपथ ग्रहण के साथ ही उपस्थित नागरिकों ,जन प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में विधायक प्रेम चंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा,सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भवनानी,अशोक चवलानी, ज्ञान सिंह राजपाल, शिव चौहान,रोशन सिंह ठाकुर,यशवंत लाल, शैलेश सिंह ठाकुर,नवीन सिंह,विजय बहादुर जगत आदि सहित cmo पूर्णेदु तिवारी आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सभी वार्डों के नागरिक, महिलाएं, पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए.
नपं पाली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ
