जशपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर-चारभाठी इलाके में एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। आरा पहाड़ से आग की लपटें उठ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, मौके पर ऐसा कुछ नहीं था।
एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर को लेकर राज्य सरकार ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल में जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की खबरें प्रसारित की गई है। इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।

कलेक्टर रोहित व्यास कहा कि ओडिशा, झारखंड या प्रदेश से किसी एयरक्राफ्ट के गायब होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन अन्य सूचनाएं भी एकत्र कर रहा है। प्रशासन के अनुसार जंगल में कुछ लोगों द्वारा लगाई गई आग से उठे धुएं को देखकर ही यह अफवाह फैली कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
नारायणपुर-चारभाठी इलाके में एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की खबर अफवाह निकली।
कलेक्टर और SSP अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन हादसे के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
ग्रामीणों ने नहीं सुनी विस्फोट की आवाज
कलेक्टर ने यह भी बताया कि लोगों से जानकारी ली जा रही है। लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सुनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
9 सेकेंड के वीडियो सामने आया था
दरअसल, एक वीडियो भी सामने आया था। 9 सेकेंड के वीडियो में पहाड़ से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा था। इसी वीडियो के सामने आने के बाद एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर वायरल हो गई थी।
