DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

1 करोड़ के इनामी नक्सली के मारे जाने की खबर:बीजापुर में एनकाउंटर, गोलीबारी जारी; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जिसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के ढेर होने की खबर है। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था।

सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। गुरुवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि, नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे।

सुधाकर के मारे जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों की संयुक्ट टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल हैं।

तस्वीर केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर की बताई जा रही है। एनकाउंटर में इसके मारे जाने की खबर है।

तस्वीर केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर की बताई जा रही है। एनकाउंटर में इसके मारे जाने की खबर है।

नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी मौजूदगी की खबर

टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, डीआईजी कमलोचन कश्यप और एएसपी मयंक गुर्जर मुठभेड़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल भी नजर बनाए हुए हैं।

शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे।

वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।

Exit mobile version