कोरबा। केएन कॉलेज कोरबा की एनएसएस इकाई की कैडेट निकिता साहू को बेस्ट कैडेट का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। अनुशासन, मजबूत लीडरशिप की बदौलत कर्नाटक में आयोजित एक भारत-श्रेष्ठ भारत शिविर में निकिता ने बेस्ट कैडेट का खिताब हासिल कीं। उक्त शिविर संचालन कर्नाटक व गोवा एनसीसी डायरेक्टोरेट की ओर से किया गया।
निकिता ने इस शिविर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट के रायपुर ग्रुप से कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न राज्यों के कैडेट्स के बीच निकिता के अनुशासन, लीडरशिप, सांस्कृतिक भागीदारी, सामान्य ज्ञान, परेड प्रदर्शन और ओजस्वी वक्तव्य से बेस्ट कैडेट का राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर जिले को भी गौरवान्वित किया है। यह सम्मान निकिता को एयर कमोडोर बी अरुण कुमार ने प्रदान किया। उन्होंने निकिता की कार्यशैली, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सराहा। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने वन छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी कोरबा के कर्नल सेंथिल कुमार व अन्य अधिकारियों के प्रयास को सराहा।
