कोरबा। छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सभा का प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भटगांव में आयोजित हुआ। रविवार को आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश भर से पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए समाज के 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन वापसी के दौरान एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। उसके बाद दो प्रमुख प्रत्याशी मैदान में रहे। जिसमे नीलेश गुप्ता व प्रदीप केशरवानी के बीच मतदान के माध्यम से चुनाव कराया गया। मतगणना के बाद नीलेश गुप्ता को 124 मत मिले जबकि प्रदीप केशरवानी को 100 मत। जिससे प्रांतीय अध्यक्ष नीलेश गुप्ता चुने गए।
केशरवानी वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने नीलेश
