कोरबा/मड़वारानी । कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग अवार्डेड सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का वार्षिकोत्सव अद्वितीय का भव्य आयोजन 24 दिसम्बर दिन बुधवार को विद्यालय प्रांगण में होगा। कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संध्या 5.00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ जांजगीर -चाम्पा पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे, देश के जानेमाने समाजसेवी एवं द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडी 3233 मल्टीपल काऊंसिल चेयरमेन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाएंगे और बच्चों को टिप्स भी देंगे। गेस्ट ऑनर के रूप में लायन दिग्गज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, प्रमुख अतिथि के रूप में प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक, रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता, जोन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा, पीडिजी एमजेएफ लायन राजेंद्र तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी करेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना सहित सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 3.00 बजे मड़वारानी मंदिर के पास स्वेटर, कम्बल एवं अनाज का वितरण
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के संयुक्त तत्वावधान में ठंड से बचने जरूरतमंदों को स्वेटर, कम्बल एवं अनाज का वितरण किया जाएगा। उपस्थित अतिथि एवं क्लब के सदस्य एवं विद्यालय के अध्यापक एवं बड़े बच्चे इस पुण्य कार्य को अंजाम देंगे। दोपहर 3.00 बजे सभी अतिथि एवं विद्यालय तथा क्लब के सदस्य मड़वारानी मंदिर मुख्य मार्ग के पास जरूरतमंदों को सामग्री का वितरण करेंगे।
विद्यार्थी देंगे मनमोहक प्रस्तुति
नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि गैर शैक्षणिकेत्तर गतिविधियों में भी जिले में अपनी पहचान बनाई है। वार्षिकोत्सव अद्वितीय में विद्यालय के विद्यार्थी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सांस्कृतिक शिक्षकों द्वारा इसके लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है।
विद्यालय में एनसीसी और स्काऊट गाईड्स का भी संचालन हो रहा है, जिससे विद्यालय की अनुशासन और संस्कार गतिविधियां बढ़ी हैं।
