DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नितेश कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत् शुभारंभ

क्षेत्र के हर क्रिकेट प्रेमी को रहता है इंतजार – लायन अग्रवाल

कोरबा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. नितेश कुमार अग्रवाल जी की स्मृति में ग्राम खरहरकुड़ा में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में नितेश कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दिनांक 14 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को विद्यालय के चेयरमेन समाजसेवी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल) के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल की अध्यक्षता मेें विधिवत् शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियो एवं खिलाड़ियो द्वारा स्व. नितेश कुमार अग्रवाल जी के फोटो पर दीप प्रज्जवल एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् विधिवत् क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी टीम से रूबरू होते हुये मैच प्रारंभ की घोषणा की गई। पहला मैंच बटालियन इलेवन औंर पुरैना इलेवन के बीच खेला गया जिसमें बटालियन इलेवन की टीम 82 रनो से जीती जिसमें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार बलबीर सिंह को दिया गया। दूसरा मैच गोल्डन क्रिकेट क्लब कोरबा एवं लायंस इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें गोल्डन क्रिकेट क्लब कोरबा की टीम 99 रनो से जीत हासिल की। जिसमें मैन आॅफ द मैच बाॅलर का खिताब वीरू को दिया गया।
सभी प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उक्त सभी मैचों का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

Exit mobile version