सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा के छात्र हैं दोनों
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा के दो होनहार छात्र मेधावी अलंकरण से सम्मानित हुए रायपुर में आयोजित अलंकरण समारोह में नितेश यादव एवं मोक्ष श्रीवास को सम्मानित किया गया। भैया नितेश यादव ने मेधावी परीक्षा में छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वहीं भैया मोक्ष श्रीवास ने कक्षा पांचवीं में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगणों ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेधावी अलंकरण से सम्मानित हुए नितेश यादव एवं मोक्ष श्रीवास
