DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नीतीश का इस्तीफा, कल 10वीं बार लेंगे शपथ:गांधी मैदान में समारोह, 2 मंच, 150 मेहमान, PM मोदी समेत 11 राज्यों के CM शामिल होंगे

पटना,एजेंसी। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कल गुरुवार को वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह गुरुवार सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा।

समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।

इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है।

विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी CM की शपथ ले सकते हैं।

इधर, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले JDU के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।

आज दिनभर क्या हुआ, तस्वीरों में देखिए

जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया।

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है।

बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्यपाल को इस्तीफा देने पहुंचे नीतीश। सम्राट चौधरी समेत NDA के बड़े नेता मौजूद रहे

विधायक दल के नेता के चुनाव से पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली। सभी मंगलवार रात ही पटना पहुंच गए थे।

चिराग ने 2 मंत्री और डिप्टी CM की डिमांड रखी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद वे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों की लिस्ट फाइनल होगी।

इधर, सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड रखी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम बढ़ा सकते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में LJP(R) ने 19 सीटें जीती हैं।

Exit mobile version