शिक्षा मंत्रालय का आयोजन:नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मिला 5 स्टार रैंक
कोरबा/मड़वारानी। कोरबा जिला ग्रामीण क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन प्रतियोगिता में पूरे जिले में प्रथम स्थान मिला है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ दिन पूर्व स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देशभर में किया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) को 5 स्टार रैंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
चेयरमेन अग्रवाल ने दी बधाई
विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगणों, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि हमने विद्यालय प्रांगण सहित परिसर को ऑक्सीजोन के रूप में बनाया है और विद्यालय को भी प्रतिदिन बेहतर स्वच्छता के साथ सभी आवश्यक संसाधन बच्चों को उपलब्ध कराया है। बीच-बीच में हरित और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। सभी की कड़ी मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है कि हमारे विद्यालय को जिले में 5 स्टार रैंक के साथ हरित और स्वच्छ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
