DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कॉलेज में लाइब्रेरी और खेल कक्ष नहीं, मांग पत्र सौंपा

कोरबा/ गेवरा-दीपका | गवर्नमेंट कॉलेज दीपका में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। कॉलेज में न तो लाइब्रेरी है, न ही खेल कक्ष। प्रवेश द्वार से भवन तक की 300 मीटर सीसी सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर ने एसईसीएल दीपका एरिया के जीएम (संचालन) को मांगपत्र सौंपा है। उन्होंने सीएसआर मद से विकास कार्य कराने की मांग की है। प्राचार्य ने कहा कि यह कॉलेज खदान प्रभावित क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान है। कॉलेज परिसर में यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण भी जरूरी है। लाइब्रेरी और खेल कक्ष बनने से शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्राचार्य ने कहा कि सीएसआर से मंजूरी मिलने पर खदान क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

Exit mobile version