DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

धान खरीदी गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी अवधि के दौरान धान खरीदी से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारियों के रूप में नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार अनुविभाग कोरबा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा सरोज महिलांगे, अनुविभाग कटघोरा हेतु तन्मय खन्ना (आईएएस), अनुविभाग पोड़ी-उपरोड़ा हेतु तुलाराम भारद्वाज तथा अनुविभाग पाली हेतु श्रीमती सीमा पात्रे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version