DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अब ग्रेजुएशन 2 साल में ही कर सकेंगे:UGC अगले साल तक ला सकता है नई पॉलिसी; कमजोर स्टूडेंट्स कोर्स ड्यूरेशन को 5 साल तक बढ़ा सकेंगे

नई दिल्ली,एजेंसी। स्टूडेंट्स अगले एकेडमिक ईयर से ग्रेजुएशन में कोर्स ड्यूरेशन को घटा या बढ़ा सकेंगे। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ग्रेजुएशन 2025-26 एकेडमिक ईयर से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के लिए एक नए फ्लेक्सिबल अप्रोच पर काम कर रहा है। इसके तहत ग्रेजुएशन डिग्री जो 3 से 4 साल में होती है, उसे स्टूडेंट्स कमकर दो से ढाई साल में कर सकेंगे।

यह जानकारी UGC चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने आईआईटी मद्रास के एक प्रोग्राम में गुरुवार को दी। IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामाकोटी ने इस पॉलिसी का सुझाव दिया था। इस पर UGC लंबे समय से काम रहा है।

Exit mobile version