कोरबा/गेवरा-दीपका। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बीएमएस बिलासपुर ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रगति नगर डिस्पेंसरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका व नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा में नर्स बहनों का सम्मान करते हुए मिठाई का वितरण किया । इस दौरान नर्सिंग स्टाफ को पुष्प भेंट कर उनके सेवा भाव, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गेवरा, दीपका एवं केंद्रीय कर्मशाला गेवरा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय की सीएमओ डॉ लक्ष्मी धान ने कहा कि भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बीएमएस राष्ट्रवाद व मानवता की सेवा के साथ हर क्षेत्र में लगन से सराहनीय कार्य कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के सम्मान की परंपरा संगठन ने पिछले कई वर्षों से निभा रहा है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने बीएमएस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रगति नगर डिस्पेंसरी के सीएमओ डॉ एसके. रजक ने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। वे अपने घर-परिवार से दूर रहकर जोखिम भरी सेवा को अपना धर्म समझकर निभाती हैं।
समाज में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ डॉ. एस पांडा, डॉ अनुज मोहन,फार्मासिस्ट अशोक यादव, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बीएमएस बिलासपुर के अध्यक्ष राम नारायण साहू, महामंत्री रमेश गुरुद्वान, वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मण चंद्रा, मनोज सिंह, अरुण सिंह, संजय पांडे, बनवारी चंद्रा, शिवशंकर शुक्ला, राजकुमार त्रिपाठी, प्रीतम राठौर, शेखर राठौर, मुकेश कौशिक, मणिकांत, वीरेंद्र राठौर, शंकर राठौर, धनेश्वर सिंह सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।
