संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा :– दिनांक 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एसईसीएल (SECL) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में इंटक (INTUC) शाखा द्वारा बांकी – सुराकछार क्षेत्र के मुख्य चिकित्सालय में नर्सों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मानवता के साथ मरीजों की सेवा में हमेशा तैयार रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाली नर्सों का के प्रति आभार व्यक्त करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम के दौरान नर्सों का सम्मान और सराहना करते हुए चिकित्सालय में कार्यरत सभी नर्सों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं, जो अपनी परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटी रहती हैं। अस्पताल के कर्मचारी और नर्सें इस विशेष दिन को उत्साह के साथ मनाते नजर आए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, ए.आर. जीनियस: पूर्व अध्यक्ष, बांकी शाखा, अभिषेक गुप्ता उपक्षेत्रीय संयुक्त परामर्श समिति सदस्य, सुनील पाण्डेय: सांसद प्रतिनिधि, गोविन्द सिंह अध्यक्ष इंटक शाखा बांकी, यादव प्रसाद सचिव, इंटक के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण अजय कुमार शर्मा (ढेलवाडीह), संजय सोना, गंगा प्रसाद साहू और श्री महेन्द्र कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और नर्सों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन एवं सम्मान समारोह का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। समारोह के अंत में श्री ए.आर. जीनियस ने अस्पताल के समस्त स्टाफ और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
