DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भागवत कथा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी, ब्यासपीठ का किया स्वागत

कोरबा। भिलाई बाजार में राठौर परिवार के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा में समापन के पूर्व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ सम्मिलित होकर कथावाचक पंडित सुखदेव तिवारी के अमृत मुखारविंद से अमृत वाणी से भाव विभोर होकर धन्य हुए।
कथा मंडप में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल ,प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा कोरबा जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू व सचिव जयसिंह नेताम एवं भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर ने कथा वाचक सुखदेव तिवारी को उनकी पेंटिंग तस्वीर भेंट कर आशीर्वाद लिया।

Exit mobile version