DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवनिर्वाचित महापौर संजूदेवी राजपूत से मिले राजवाड़े समाज के पदाधिकारी

कोरबा (दिव्य आकाश)। नगर पालिक निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी उनसे मिलने और शुभकामनाएं देने उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में राजवाड़े कुर्मी समाज केंद्रीय संगठन ने भी श्रीमती राजपूत का बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें विराट जीत पर बधाई दी। केंद्रीय अध्यक्ष कृपा सिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और उनका सम्मान किया। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के पास अभी से ही समस्याएं और मांग लेकर लोग पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version