DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तेल की कीमतों में तेजी बरकरार, चीन-अमेरिका की बातचीत से बाजार को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली,एजेंसी। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी रही। ब्रेंट क्रूड 66.47 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1 सेंट की मामूली तेजी के साथ 64.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इस दौरान बाजार की नजरें अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच लंदन में होने वाली अहम बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां दोनों देश व्यापार तनाव कम करने की दिशा में बातचीत कर सकते हैं।

चीन के फैसले से तेल उद्योग को राहत

शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद ट्रंप ने बताया कि चीन अमेरिका को रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs) की आपूर्ति फिर से शुरू करने को तैयार हो गया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में चीन द्वारा REEs के निर्यात पर रोक लगाने के फैसले ने तेल और गैस उद्योग को झटका दिया था, क्योंकि ड्रिलिंग मशीनों, पंपों और अन्य उपकरणों में इन तत्वों का व्यापक उपयोग होता है। चीन दुनिया में REEs का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, ऐसे में यह फैसला वैश्विक तेल उद्योग के लिए राहत की खबर है।

Exit mobile version