DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर लोगों को बच्चों के टीकाकरण के लाभ की जानकारीदी गई

कोरबा। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम से भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने जिला अस्पताल पहुंचे लोगों को बच्चों के टीकाकरण के लाभ की जानकारी दी। बच्चों की सुरक्षा के लिए समय पर टीका लगाना जरूरी बताया। बच्चों को लगने वाले विभिन्न टीके के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूकता लाना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। हर बच्चे का पूरा टीकाकरण–स्वस्थ भारत निर्माण का संदेश दिया।

Exit mobile version