DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोगरा के गजरा मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन विद्युत पोल से टकराया,,, घंटों लगी रही जाम व बिजली आपूर्ति ठप….देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत गजरा मोड में आज दिनांक 24 अगस्त की शाम एक ट्रेलर वाहन क्रमांक एम एच सीसी 0990 अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर लगे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे सड़क में घंटों जाम लगी रही साथ ही दो घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

पोल से टकराव के बाद ट्रेलर वाहन के पिछला पहिया का पट्टा टूट जाने के वजह से वाहन एक जगह फंस गई। मिली जानकारी अनुसार ट्रेलर वाहन दवाइयों का खेप लेकर महाराष्ट्र से चलकर अंबिकापुर मार्ग होते हुए असम जा रहा था, जिसका वाहन चालक गलती से राह भटक कर इस मार्ग पर आ गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना पर विद्युत विभाग और थाना बाँकी मोगरा से पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को सामान्य किया।

Exit mobile version