DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गुरुवार को 43 किसानों से 2,179.60 क्विंटल धान की हुई खरीदी, अब तक कुल 3670.80 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Divya Akash

कोरबा। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है।  
जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि गुरुवार 21 नवम्बर को जिले में 43 किसानों से कुल 2,179.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
श्री कंवर ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन से अब तक जिले में 73 किसानों से कुल 3,670.80 क्विंटल धान का खरीदी हुआ है। समितियों में सबेरे से ही धान विक्रय के लिए किसानों की पहुँच बनी रहती है।  धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की  गई है।

धान विक्रय हेतु आए किसानो में पारदर्शी एवं त्वरित धान  प्रकिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की।

कलेक्टर अजीत वसंत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साथ जी राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Exit mobile version